फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने वालों पर पुलिस की नजर: गोरखपुर-महराजगंज समेत कई जिलों में बढ़ी सख्ती, विपक्षी नेता हाउस अरेस्ट

Fri, 09 Oct 2026 10:39 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित आंदोलन से पहले गोरखपुर-बस्ती मंडल में पुलिस अलर्ट रही। महराजगंज में कांग्रेस नेता और भाकियू जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया गया, जबकि कुशीनगर में यूथ कांग्रेस नेता को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को समर्थन देने और उसमें शामिल होने जा रहे विपक्षी दलों व किसान संगठनों के पदाधिकारियों पर शुक्रवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल में पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


महराजगंज में कांग्रेस नेता और युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष रामअशीष को हाउस अरेस्ट किया गया। वहीं, कुशीनगर में यूथ कांग्रेस के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमित सिंह को हिरासत में लेकर थाने में बैठाए रखा गया। 

उधर, देवरिया में रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की जांच की गई, जबकि संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती में भी पुलिस अलर्ट रही। दिल्ली जाने वाले लोगों पर निगरानी बढ़ाई गई। देवरिया के जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि भटनी और देवरिया स्टेशन पर दिल्ली जाने के संबंध में ट्रेनों में जांच की गई है। पुलिस सतर्कता बरत रही है। संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती में भी पुलिस अलर्ट रही। इन जिलों में दिल्ली जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें