फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में दो लेखपाल समेत 38 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीज हुए 231

Wed, 29 Jul 2020 08:08 PM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
तापमान जांचती स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में दो लेखपाल समेत 38 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 32 लोग ठीक होकर घर गए। जिले में अब तक 828 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि दस संक्रमित की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में 38 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें मेंहदावल तहसील के दो लेखपाल पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग जगहों के रहने वाले 28 लोग पॉजिटिव मिले है।

इसमे पटखौली गांव के एक, हाड़ापार के एक, डीघाबाईपास के दो, बनकटिया के दो, एचआरपीजी कॉलेज के पास के दो, रेलवे स्टेशन के पास के एक लोग शामिल है। नाथनगर क्षेत्र के तीन लोग पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन


सेमरियावां क्षेत्र के पांच लोग पाजिटिव मिले है। बुधवार को 32 लोग ठीक होकर घर गए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 828 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। दस लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1922 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। फिलहाल 231 एक्टिव केस है।

 

जिले में 113 जगह कंटेमेंट जोन बनाया गया है। लोग पूरी तरह से एतिहात बरते और बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाए। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन भी करें।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें