खुनियांव ब्लॉक के एक गांव में मिले कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 19 लोगों के लार का सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ ही, उन्हें इटवा क्षेत्र के रामजानकारी इंटर कॉलेज गिरधरपुर में क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही एसडीएम इटवा विकाश कश्यप, सीओ श्रीयश त्रिपाठी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मुख्य मार्गों पर बैरिंकेडिंग की गई है। साथ ही लोगों को निर्देश दिया है कि बिना काम के वह घूमें नहीं।
गांव में हुई बैरिंकेडिंग
ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम बांसी शिवमूर्ति सिंह, बीडीओ खेसरहा सुशील कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष खेसरहा प्रदीप कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सभा शंकर पांडेय, सीएचसी अधीक्षक एसके भारती गांव में पहुंचे। इसके बाद गांव का जायजा लिया। गांव के मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। गाव में जाने वाले कुल चार रास्तों को बैरिंकेडिंग करा दिया है।
आकड़ों पर एक नजर
- संक्रमितों की संख्या 137
- ठीक हुए मरीजों की संख्या 77
- एक्टीव मरीज जिनका इलाज चल रहा है 58
- जिले में अब तक संक्रमण से मृतकों की संख्या 3