फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 51

Sun, 24 May 2020 03:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार को एक साथ 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। देवरिया में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने की है।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार देर रात तक मुंबई से निजी वाहन और श्रमिक स्पेशल ट्रेन से और एक दिल्ली से आए छह लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसमें एक महिला भी शामिल है। दो लोगों को छोड़ बाकी महिला और युवक गांव में घूमे हैं।

छहों संक्रमितों को गोरखपुर रेलवे अस्पताल में बनाए गए कोरोना सेंटर पर भेज दिया गया है। इनके संपर्क में रहने वालों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। मुंबई से आए लोगों की वजह से जनपदवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें