फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मिठाई दुकानदार का कर्मचारी सहित मिले 18 कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 361

Thu, 02 Jul 2020 09:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • रेलवे अस्पताल का स्वीपर भी पॉजिटिव
  • राजकीय महिला शरणालय की एक और किशोरी संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार को 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई। रेलवे अस्पताल का स्वीपर (32), भी संक्रमित पाया गया है। अब स्वीपर के संपर्क में आने वाले चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन


राजकीय महिला शरणालय की एक और किशोरी (16), कोरोना पॉजिटिव मिली है। यहां संक्रमण का यह दूसरा मामला है। सिटी मॉल के पास मिठाई की दुकान का कर्मचारी (19), संक्रमित मिला। इसके मालिक पहले ही पॉजिटिव मिल चुके हैं, वे दिल्ली से लौटे थे।   

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को 148 नमूनों की जांच आरटी पीसीआर और एंटीजन से हुई। रिपोर्ट देर शाम जारी की गई। 130 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन 18 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। ज्यादातर संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री है। कूड़ाघाट के बुजुर्ग (74) और जटेपुर के व्यक्ति (55) भी संक्रमित पाए गए। इन दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री है।
विज्ञापन


गगहा क्षेत्र में एक साथ छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें एक व्यक्ति जटेपुर (55), गगहा के दो (15, 12), बेलकौर के दो युवकों (40, 36), ठटौली का एक व्यक्ति (48) और देवकली का युवक (37) शामिल है।

जिले में संक्रमितों की संख्या 361, ठीक हुए 241

पिपरौली विकास खंड क्षेत्र के बरडाड़ में एक साथ तीन संक्रमित मिले हैं। इसमें युवक (28), किशोर (14) और किशोरी (13) शामिल हैं। इन सबकी ट्रैवल हिस्ट्री है। सरदारनगर ब्लॉक क्षेत्र के महेवा जंगल का एक व्यक्ति (43) और फुटहवा ईनार का किशोर (17) भी संक्रमित मिला। खजनी के मझगावा के 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जंगल कौड़िया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भैसरी का युवक (26) संक्रमित पाया गया।

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 361 हो गई है। अब तक 241 ठीक हो चुके हैं। 107 एक्टिव केस हैं। अभी तक 13 संक्रमितों की मौत हुई है।

चपेट में युवा व किशोर
कोरोना वायरस ने युवा व किशोरों को चपेट में लिया है। बुधवार को 18 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट में चार बुजुर्ग हैं। जबकि 14 युवक व किशोर, किशोरी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

तीन अस्पतालों तक पहुंचा संक्रमण

कोरोना का संक्रमण तीन अस्पतालों तक पहुंच गया है। पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक व स्टाफ नर्स संक्रमित पाए गए, फिर जिला अस्पताल के दो ओटी टेक्नीशियन व स्वीपर संक्रमित मिले। अब रेलवे अस्पताल का स्वीपर भी पॉजिटिव पाया गया। यहां भी कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

64 किशोरी की जांच, दो संक्रमित मिलीं
राजकीय महिला शरणालय में 64 किशोरियां रहती हैं। सभी की जांच कराई गई। दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला प्रशासन का कहना है कि संक्रमण यहां तक कैसे पहुंचा, इसका पता लगाया जा रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें