फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 344

Wed, 01 Jul 2020 08:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मंगलवार को 19 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ज्यादातर प्रवासी हैं। जिला अस्पताल के एक और ऑपरेशन थियेटर (ओटी) टेक्नीशियन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इससे पहले भी एक ओटी टेक्नीशियन संक्रमित मिला था।

विज्ञापन


पाली विकास खंड के बड़गो में एक ही परिवार के सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चरगांवा के मोहरीपुर की 27 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। अब इन इलाकों को सील कर दिया गया। साथ ही सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए।   

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जो नमूने लिए गए थे, उनकी आरटी पीसीआर, एंटीजन और ट्रूनेट मशीन से जांच की गई। इसकी रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम जारी हुई तो पता चला कि 19 नए संक्रमित मिले हैं। सदर क्षेत्र के रेती रोड मियां बाजार का युवक (39) संक्रमित पाया गया है। युवक मुंबई से आया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसी तरह रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के रामपुर गांव का 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। युवक नई दिल्ली से आया था। गोरखनाथ का युवक सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । पाली विकास खंड के बड़गो से नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से सात एक ही परिवार के बताए गए हैं।

इसी गांव का एक और संक्रमित मिला है। पास के ही गांव जोगिया का एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। सब मुंबई से 16 जून को आए थे। संक्रमित होने वालों में सात वर्ष का मासूम भी है। इन सबकी उम्र (53, 51, 30, 24, 28, 7, 35, 32, 35) है।

सहजनवां के कटया हरपुर के व्यक्ति (48), कैंपियरगंज के लक्ष्मीपुर का व्यक्ति (45), पाली विकास खंड के चडरों में युवक (26) पॉजिटिव मिला है। खोराबार का 32 वर्षीय युवक, चरगांवा के जंगल औराही का युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिले में 89 एक्टिव केस हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें