देवरिया जिले में संक्रमित की संख्या बढ़ती जा रही है शुक्रवार की देर रात एवं शनिवार को आई रिपोर्ट में 63 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर जिले में 808 हो गई है।
इनमें से 8 लोगों की अभी अब तक मौत हो चुकी है। जबकि 522 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है।.शनिवार को लवकनी गौरीबाजार निवासी महिला की मौत लखनऊ में इलाज के दौरान हो गई।
महिला को 25 दिन से बुखार था और यह 15 साल से बीपी व अस्थमा की पेशेंट थी यह देवरिया के डॉक्टर एके चौरसिया एवं अशोक राय के यहां से इलाज कराई।
फिर गोरखपुर बीआरडी में टेस्ट कराएं वहां से रेफर होकर केजीएमयू लखनऊ गई. जहां जांच में वह पॉजिटिव पाई गई। 24 जुलाई की रात महिला की मौत हो गई। जिले में अभी 279 कोरोना मरीज सक्रिय हैं।