फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले 27 ने कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 210

Sun, 13 Sep 2020 06:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 22 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1628 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 2249 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 27 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें सिविल कोर्ट का एक कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 17, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो, पौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां में दो, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक और बघौली ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 22 लोग स्वस्थ्य हुए है।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2249 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 210 लोग एक्टिव है। 2012 लोग ठीक हो चुके है। 1628 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4263 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें