गोरखपुर। त्योहारों में घर जाने और दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से चलाई जा रही कई त्योहार विशेष ट्रेनों में अब भी बर्थ उपलब्ध हैं।
13 अक्तूबर की शाम तक की स्थिति के अनुसार, गोरखपुर से दिल्ली, जोधपुर, डिब्रूगढ़, सियालदह और आसनसोल जाने वाली ट्रेनों के अलावा छपरा, मऊ और बनारस से संचालित होने वाली विशेष ट्रेनों में भी विभिन्न श्रेणियों में आरक्षण कराया जा सकता है।
गोरखपुर से चलने वाली 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती त्योहार विशेष ट्रेन में 18 अक्तूबर को एसी प्रथम श्रेणी में 15, एसी द्वितीय श्रेणी में 78, एसी तृतीय श्रेणी में 535 और शयनयान श्रेणी में 73 बर्थ उपलब्ध हैं।
25 अक्तूबर को इस ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी में 14, एसी द्वितीय श्रेणी में 70, एसी तृतीय श्रेणी में 536 और शयनयान श्रेणी में 64 बर्थ खाली हैं।