गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचाल डॉ. महेंद्र अग्रवाल की ओर से भगवान नरसिंह शोभा यात्रा फाल्गुनोंत्सव की उप समिति की घोषणा की गई। समिति निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अजय नारायण की अहम भूमिका रही। समिति के संरक्षक मनोज जालान को बनाया गया, जबकि आत्मा सिंह को अध्यक्ष, सुधीर राय, डॉ. दिनेश मणि, संदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष चुना गया।
अरुण प्रकाश मल्ल को सचिव चुना गया, शिवम पटवा, अनन्य, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह को उप सचिव चुना गया। डॉ. राजेश चंद्रगुप्त विक्रमी को प्रचारक, अभय सिंह को सह प्रचारक बनाया गया है। संजय जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं राजकुमार शर्मा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। फाल्गुन उत्सव समिति संयोजक-बलराम अग्रवाल सहसंयोजक-संदीप, शैलेश, संजय कश्यप, प्रवीण बरनवाल, हृदयेश सैनी, स्वतंत्र मल्ल, नंदकिशोर बनाया गया है।