फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम में मनीष, वैभव, प्रिंस ध्रुव का चयन

विज्ञापन
कोच के साथ भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम में चयनित खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के मनीष यादव, वैभव सिंह और प्रिंस ध्रुव का जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी 15 से 26 जुलाई तक चीन के चुझोउ में आयोजित होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर तीन से 13 जुलाई तक जमशेदपुर में आयोजित हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मनीष, वैभव व प्रिंस का चयन हुआ। तीनों खिलाड़ी रीजनल स्टेडियम और सैयद मोदी स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी एनईआर के कोच अरविंद यादव को सौंपी गई है।
तीनों खिलाड़ियों के चयन पर उप्र हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, डॉ. राजेश यादव, डॉ. त्रिलोक रंजन, चंद्र विजय सिंह, आरएसओ राजेश सोनकर, कोच नफीस अहमद आदि ने शुभकानाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें