फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएचएल में लगेगी संतकबीरनगर के इस खिलाड़ी की बोली, अब तक 25 प्रतियोगिता में ले चुका है भाग

Tue, 30 Jun 2020 08:00 PM IST
vivek shukla दीन दयाल शुक्ल, हरिहरपुर।
विज्ञापन
मनीष त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर हैंडबाल लीग के लिए देश के खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। उसमें नगर पंचायत हरिहरपुर के हैंडबाल खिलाड़ी मनीष त्रिपाठी का भी नाम शामिल है। रैंकिंग के हिसाब से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जारी कर दी है।

विज्ञापन


सितंबर में पहली बार इंडियन प्रीमियर हैंडबाल लीग होना है। इसके लिए खिलाड़ियों की बोली लगनी है। जिसमें संतकबीरनगर के खिलाड़ी मनीष त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। लीग मैच में शामिल होने के लिए पूरे देश से उन्हीं खिलाड़ियों का नाम सूची में शामिल किया जाता है, जिनकी रैंकिंग ओवरआल बेहतर हो।

मनीष त्रिपाठी ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि लीग मैच में कुल छह टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें करीब 60 खिलाड़ी शामिल होंगे। लगभग एक माह तक चलने वाले प्रीमियर लीग की बोली लगेगी।
विज्ञापन


मनीष अब तक जार्जिया, स्वीडन, डेनमार्क, पाकिस्तान, बैंकाक आदि देशों में हुए कुल 25 प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी रघुनंदन त्रिपाठी व स्नेहलता त्रिपाठी ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। अमरेंद्र पांडेय, वंश विकास पांडेय, आलोक पांडेय, स्कंद पांडेय, मनीष यादव आदि लोगों ने भी मनीष को बधाई दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें