गोरखपुर। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से छात्रसंघ चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि मणिपुर दंगे में झुलस रहा है। हजारों लोग पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। अगर प्रधानमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री के अंदर थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो उन्हें अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। कैंडल मार्च में अरुण कुमार अग्रहरी, बादल चतुर्वेदी, अंश गांधी, ऋषि यादव, विख्यात भट्ट, उदीची श्रीवास्तव, अंकित पाण्डेय, सुशांत शर्मा, सत्यम चतुर्वेदी, सतीश प्रजापति आदि शामिल रहे। संवाद