फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राणी सती दादी के भजनों के बीच हुआ मंगलपाठ

Mon, 04 Sep 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। दादी परिवार महिला मंगल समिति के 20वें वार्षिकोत्सव पर सिविल लाइंस स्थित निपाल लॉज में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान दादी के भजनों के बीच महिलाओं ने मंगल पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विष्णु हरि जालान व कालिंदी जालान ने किया। इसके बाद मंगल पाठ वाचिका सूरत से आई सुरभि बिरजूका श्री राणी सती दादी के भजनों के साथ, (श्री नारायणी चरित्र मानस) मंगल पाठ शुरू किया गया। मंगल पाठ के दौरान दादीजी का जन्म, बाल्यकाल, विद्यालय गमन, विवाह, हल्दी, मेहंदी, गजरा, सवामणि प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद एक हजार भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंजूश्री जालान, किरण पोद्दार, बबीता जालान, साधना लीलारिया, उमा पोद्दार, शारदा चांदवासीया, सुमन सिंघानिया, मीनू झुनझुनवाला, रंजू अग्रवाल, मंजू नेमानी, रिचा मोदी, प्रिया खेतान, संजू तुलस्यान, रेनू अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें