फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा, 21 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट शमीम अहमद अंसारी ने पिपराइच थाना क्षेत्र के नईयापार खुर्द निवासी अभियुक्त सिप्पू कोइरी को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 21 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। जुर्माना न देने पर दोषी को नौ माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट शमीम अहमद अंसारी की अदालत में हुई। न्यायालय ने कहा कि अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य और पीड़िता के बयान से अपराध सिद्ध होता है, इसलिए अभियुक्त को कठोर दंड दिया जाना आवश्यक है। विशेष लोक अभियोजक के अनुसार, यह घटना 16 जुलाई 2014 की है। वादिनी की 15 वर्षीय बेटी को उस समय अभियुक्त बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच-पड़ताल और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिस पर करीब एक दशक बाद अदालत ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें