उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में रविवार की रात बंटवारे के विवाद को लेकर सुरैना गांव में बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिव्यांग छोटे भाई को मार डाला। इस मामले में पुलिस ने बड़े भाई और भाभी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
सुरैना गांव निवासी रामगति ने बताया कि बड़े भाई कल्पन की मौत करीब 20 वर्ष पहले हो गई थी। कल्पन की पत्नी संवारी अपने छोटे बेटे 32 वर्षीय धर्मदेव के साथ रहती है। वह दिव्यांग है। जबकि बड़ा बेटा राजमन अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है।
संवारी के पास कुछ रुपये थे, जिसकी मांग राजमन हमेशा किया करता था। रविवार की रात करीब नौ बजे राजमन और धर्मदेव के बीच हिस्सेदारी को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।