फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: पुलिया की टूटी थी रेलिंग, तेज बहाव में बह गया एक शख्स

Thu, 22 Jul 2021 06:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गिरजा शंकर जैसे ही पुलिया पर पहुंचा पानी की तेज बहाव के कारण नाले में समां गया। पुलिया का दोनों तरफ का रेलिंग टूटा हुआ है। बरसात के कारण चार पांच फीट पानी पुलिया पर लगा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास सड़क के प्रीत विहार कॉलोनी स्थित गोड़धोइया नाले में बुधवार की देर शाम 45 वर्षीय व्यक्ति डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस खोजबीन की लेकिन पानी की तेज बहाव के कारण कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि पुलिस के दोनों साइड की रेलिंग टूटे होने की वजह से हादसा हुआ है। बरसात का पानी होने की वजह से तेज बहाव था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के मिलिनीयम सिटी स्थित प्रधानमंत्री आवास के 45 वर्षीय गिरिजा शंकर परिवार के साथ रहते थे। उनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। मेडिकल कॉलेज सड़क के एचएन सिंह चौराहा पर बांस से निर्मित वस्तुएं बना कर बेचता था।

बुधवार को शाम लगभग पांच बजे फातिमा बाई पास सड़क स्थित बांसमंडी में किसी ग्राहक को बांस दिलवाने गया था। बांस दिलाने के बाद प्रीत विहार कॉलोनी होते एचएन सिंह चौराहा के लिए पैदल जा रहा था कि प्रीत विहार कॉलोनी के पास गोड़धोईया नाला पर पुलिया बना है।
विज्ञापन


गिरजा शंकर जैसे ही पुलिया पर पहुंचा पानी की तेज बहाव के कारण नाले में समां गया। पुलिया का दोनों तरफ का रेलिंग टूटा हुआ है। बरसात के कारण चार पांच फीट पानी पुलिया पर लगा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गिरिजाशंकर को पुलिया से पानी में गिरते देख पुलिस को सूचना दी शाहपुर पुलिस पहुंचकर तलाश की लेकिन पानी की तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया। देर रात तक गिरजा शंकर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने शाहपुर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के बताने के बाद गुरुवार की सुबह परिजन पहुंच कर पानी और नाले के इर्द गिर्द काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें