फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा पंडितपुरा निवासी लीलावती देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व वह पति के साथ खेत देखने जा रही थीं। वह सड़क के बायीं तरफ पैदल चल रहे थे। तभी एक बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे लीलावती देवी के पति को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें