महराजगंज के धानी क्षेत्र के कानापार गांव में एक युवक सोमवार को मुंबई से लौटा तो उसके पिता ने घर में घुसने से मना कर दिया। युवक ने अनुरोध किया लेकिन पिता ने दो टूक शब्दों में यह कह दिया कि सबसे पहले अस्पताल जाओ जांच कराओ, इसके बाद ही घर में प्रवेश करने को मिलेगाl
जिले में कोरोना वायरस से बचने के लिए हर कोई हर संभव कोशिश कर रहा है। लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए सभी नियम का कड़ाई से पालन कर रहे हैं।
यही वजह है कि बेटे को भी घर में घुसने से कानापार पर गांव के एक व्यक्ति ने मना कर दिया। पिता ने जब घर में घुसने नहीं दिया तो युवक सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पहुंचा।
जहां से प्राथमिक जांच करने के बाद उसे जिला अस्पताल जाने को कहा गया। इसके बाद युवक परिजनों के साथ सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल गया। जहां जांच के बाद उसका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। इसके बाद घरवाले उसे घर ले गएl