फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 05 Jul 2020 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरतपुर (भरटोलिया ) निवासी एक 20 वर्षीय युवक का शव कटहल के पेड़ में साड़ी के सहारे लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


शव देख आशंका जताई जा रही हैं कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ में लटकाया गया है। चौरी चौरा कोतवाल सूर्यभान सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर (भरटोलिया ) निवासी सिकंदर पुत्र राम स्वार्थ राजभर का शव घर से 100 मीटर दूर पूरब दिशा में कटहल के पेड़ में साड़ी के सहारे लटकता हुआ मिला। सिकंदर का शव देख परिजन चीखने चिल्लाने लगे शोर सुनकर आस पास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पाकर मुकामी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही परिजनों ने लटकते हुए सिकंदर के शव को पेड़ से नीचे उतार दिया था। पुलिस शव का पंचनामा भर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच करने में जुट गई।

सिकंदर राजभर कुल पांच भाई हैं जिसमें दो लोगो की शादी हो गई है, तीन लोग अभी अविवाहित हैं। युवक घर पर ही रहता था। शव देख आंशका जताई जा रही हैं कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ में लटकाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें