फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: कुंडी से लटका मिला पिता का शव, बेटे ने लगाया हैरान करने वाला आरोप

Mon, 05 Apr 2021 05:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

  • कलवारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है घटना
  • बेटे का आरोप, मानसिक प्रताड़ना से आजिज आकर पिता ने की आत्महत्या
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव कुंडी से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस गांव के निवासी 48 वर्षीय रामप्रसाद का शव वहीं के धर्मराज के मकान में कुंडी से लटका दिखा। परिजनों को सुबह सूचना मिली। रामप्रसाद के बेटे उमेश पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पिता ने मानसिक प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर ली।

तहरीर में लिखा गया है कि रामप्रसाद के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। परिवार जिस मकान में रह रहा था, उसी जगह पर आवास बनवाया जा रहा, जिसके कारण परिवार के लोग दूसरे के घर रात में सोते हैं। जिस जमीन पर आवास बना रहा, उसे उनके पूर्वज गांव के सुभान अली से लेकर बसे थे।
विज्ञापन


आवास बनाने के समय सुभान अली की ओर से जमीन के एवज में एक लाख अस्सी हजार रुपये की मांग की जाने लगी। रामप्रसाद ने दो माह बाद इंतजाम कर देने की बात कही थी। पर आरोपी बिना रकम दिए आवास निर्माण न करने के लिए दबाव बनाने लगे। मानसिक प्रताड़ना न सह पाने के कारण रामप्रसाद ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

इस बारे में थानाध्यक्ष कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यदि मानसिक प्रताड़ना की बता सही निकली तो आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें