गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग शख्स अपने बेटे सहित चार लोगों के साथ मुंबई से गोरखपुर के निकला। सोमवार को कानपुर पहुंचते-पहुंचते उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शव को गोरखपुर लाते समय गीडा में ही प्रशासन की निगरानी में उसको सुपुर्द ए खाक किया गया। एहतियात के तौर मृतक के बेटे सहित चार को सहजनवां डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया है।