फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में विदेश से घर आया था युवक, अब गांव में सब्जी उगाकर कमा रहा हजारों रुपये

Sat, 06 Jun 2020 04:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।

सार

  • लॉकडाउन के कारण दोबारा काम पर नहीं लौट पाए रमाकांत
  • कमाई का जरिया बंद होने के बाद सूझी तरकीब 
विज्ञापन
Basti news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के भतरिंहा जोत निवासी रमाकांत दुबे मस्कट में कारपेंटर थे। वह लॉकडाउन से दो माह पहले घर आए थे। कोरोना संक्रमण के कारण वे दोबारा मस्कट नहीं लौट पाए। आय का जरिया बंद होने के बाद रमाकांत को सब्जियों की खेती की तरकीब सूझी।

विज्ञापन

 
रमाकांत ने बताया कि उनके आसपास कई लोग सब्जी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। लॉकडाउन में आय का श्रोत पूरी तरह से बंद हो जाने के कारण उनके सामने आर्थिक समस्या थी।

बताते हैं कि करीब 30 हजार का इंतजाम कर चार बीघा जमीन पर मक्का, लौकी, नेनुआ, लोबिया, अरवी लगाया। फसल अच्छी हुई है और अब तक करीब 80 हजार का उत्पाद बेच चुके हैं। फुटकर कारोबारी खेत से ही सब्जी खरीदकर मंडी ले जाते हैं।
विज्ञापन


इससे उनका समय बचता है। मुनाफा अच्छा होता देख इस काम में परिजन भी साथ दे रहे हैं। बताते हैं कि वह आगे बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती करने का विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें