फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: घुटनों पर बैठ युवक ने अधिकारी से लगाई गुहार, बोला- 'अब पिता की जान आपके हाथ में है'

Thu, 29 Apr 2021 04:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

युवक दर्द भरी आवाज सुनकर पसीजे सीएमएस, ऑक्सीजन की हुई व्यवस्था
विज्ञापन
अधिकारी के सामने हाथ जोड़कर घुटने के बल बैठा पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों कोविड पीड़ितों के लिए संजीवनी बने ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए मारामारी मची हुई है। ऐसे में महराजगंज जिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष की एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक दर्द भरे आवाज में सीएमएस से पिता की जान बचाने की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन


युवक का दर्द देखकर थोड़ी देर में सीएमएस पसीजे इसके बाद उसके पिता के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर का इंतजाम करवाया। इसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली। सोशल मिडिया में वायरल हो रहे तस्वीर एवं वीडियो ने बेहतर व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी है। युवक के एक-एक शब्द में सिस्टम की बदहाल व्यवस्था की झलक दिखी। युवक का नाम अर्जुन बताया जा रहा है।

उसके पिता की तबियत खराब हुई तो वह जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन उसे ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं मिली। यह देखकर युवक परेशान हो गया। वह ऊपरी तल पर सीधी सीएमएस के कार्यालय में पहुंचा। उस सीएमएस कुछ मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


इतने में युवक सीएमएस के सामने घुटने टेकते हुए रोने लगा। बिलखते हुए उसने ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद सीएमएस ने उसके पिता के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की। सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि युवक के अनुरोध पर तत्काल व्यवस्था कराई गई। मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए हर संभव कोशिश जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें