फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: मामूली बात पर मनबढ़ों ने सिपाहियों को पीटा, हालात गंभीर

Sun, 01 Mar 2020 10:37 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बस्ती मुंडेरवा मार्ग पर मनबढ़ों ने चीता 9 के दो सिपाहियों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार हमलावर लगभग 12 की संख्या में थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्लास्टिक कांप्लेक्स पुलिस चौकी इंचार्ज बांकेलाल अपने टीम के साथ पहुंचकर आला अधिकारियों को सूचित करते हुए जिला अस्पताल ले गए, जंहा पर उपचार के दौरान बेहोश सिपाही संत कुमार प्रजापति को होश आ गया। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे सिपाही को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के प्लास्टिक कांप्लेक्स में पुलिस चौकी से थाने की ओर जा रहे चीता 9 के सिपाहियों ने रुक कर उक्त स्थान पर मौजूद लोगों से पूछा कि इतनी रात में आप लोग क्या कर रहें हैं, इतने में उन लोगों ने दोनों सिपाहियों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिस की गन की बट से पहले बाइक चला रहे हेलमेट पहने हुए सिपाही संत कुमार प्रजापति के सिर में मारा, जिससे वह बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर पड़े। अपने साथी सिपाही को बेहोश देखकर पीछे बैठे सिपाही कमलेश मिश्रा हमलावरो से भिड़ गए।
विज्ञापन


इस दौरान हमलावरों ने मिलकर सिपाही कमलेश मिश्रा को बहुत मारा जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आ गई।
सूचना पर पहुंचे प्लास्टिक कांप्लेक्स पुलिस चौकी इंचार्ज बांकेलाल अपने टीम के साथ पहुंचकर आला अधिकारियों को सूचित करते हुए जिला अस्पताल ले गए जंहा पर उपचार के दौरान बेहोश सिपाही संत कुमार प्रजापति को होश आ गया। जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सिपाही को लखनऊ के लिए कमलेश मिश्रा को रेफर कर दिया गया। घटना की पुष्टि पुरानी बस्ती  थानाध्याक्ष सर्वेश राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें