फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: ड्यूटी के साथ ही लोगों को अनोखे तरीके से जागरूक कर रहा है ये शख्स, जानें कैसे

Wed, 25 Mar 2020 12:53 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • भारतीय स्टेट बैंक ने सभी महिला कर्मियों की दी वर्क टू होम की अनुमति
  • वहीं पुरुष कर्मचारियों को 1 दिन के अंतराल पर आना होगा ऑफिस
विज्ञापन
गोरखपुर लॉकडाउन: राहुल कुमार गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय में कार्यरत राहुल कुमार गुप्ता कार्यालय परिसर में अपने काम को करने के साथ ही घर से दफ्तर के रास्ते के बीच लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बकायदा अपने बाइक के पीछे एक पोस्टर लगाकर लोगों से अपने घर में रहने की अपील भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


राहुल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे ज्यादा जरूरी माना जा रहा है इसके बाद भी सड़कों पर काफी संख्या में लोग निकल रहे हैं। और सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि लोग सुरक्षा के किसी भी मानक का पालन नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवा होने की वजह से हमें बैंक जाना जरूरी है इसलिए उन्होंने अपनी बाइक के आगे पोस्टर लगाकर लोगों के घर में रहने की भी अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


सभी महिला कर्मचारियों को दी गई घर से काम करने की अनुमति
कोरोना वायरस से संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय स्टेट बैंक में कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या कम करने के मकसद से सभी महिला कर्मियों को घर से काम करने की अनुमति दे दी है।

भारतीय स्टेट बैंक के  डीजीएम  पीसी बड़ोर ने कहा कि वही सभी पुरुष कर्मचारियों को एक-एक दिन के अंतराल पर बैंक में काम के लिए बुलाया जा रहा है। साथी बैंक परिसर में कोरोना वायरस के संक्रमण  से बचाव के  तमाम उपाय भी किए गए हैं  बैंक में आने वाले सभी आगंतुकों के भी  हाथों को धोने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें