फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली में उत्पात मचाने से मना करने पर मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट क्षेत्र में होली में उत्पात मचाने वाले मनबढ़ों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि उत्पात का विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी। दूसरे दिन फिर युवक को रास्ते में घेरकर पीटा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर, घसियारी मोहल्ले की झूला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च की सुबह मोहल्ले के लोग होली खेल रहे थे। इसी बीच पहुंचा नरकटिया मोहल्ले का पवन यादव अपने साथियों संग पहुंचा और हुड़दंग मचाने लगा। विरोध करने पर अपने साथी राजन, अरविंद, अजय, हिमांशु वर्मा, कलपु निषाद व 20 अन्य लोगों के साथ धावा बोलकर हमला कर दिया। डंडा, चाकू लेकर पहुंचे आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर उनके साथ ही मोहल्ले के अंतिरा देवी, सूरज, राज साहनी, रवि व सतीश को पीट दिया। घसियारी मोहल्ले के गोपाल साहनी ने बुधवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें