बेलघाट। शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने के आरोपी सोनू को बेलघाट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस ने जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, 25 अक्तूबर को एक महिला ने बेलघाट थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि नर्गड़ा निवासी सोनू ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो वह टालमटोल करता रहा। कुछ महीने बाद जब जब उसने शादी करने की जिद्द की तो उसने बात करना बंद कर दिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली है। विरोध करने पर सोनू के भाई और रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी विकास नाथ ने बताया कि आरोपी को उसके गांव के चौराहे से गिरफ्तार किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद