फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तरकुलहा मंदिर परिसर में महिलाओं पर फब्तियां कसने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के दौरान पुलिस की कार्रवाई, मुचलके पर रिहा
विज्ञापन

चौरीचौरा। तरकुलहा माता मंदिर परिसर में महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसने के आरोपी युवक विशाल प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शुक्रवार शाम गश्त के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पूछताछ में युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। मामला जमानती होने के कारण बाद में उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महिला उपनिरीक्षक कीर्ति टीम के साथ तरकुलहा माता मंदिर परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और गश्त कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मंदिर के बगल स्थित कॉस्मेटिक गली में एक युवक खरीदारी करने आई महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील गाने गा रहा है, उन पर फब्तियां कस रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान विशाल प्रजापति (19) निवासी मथुरवा, थाना एम्स के रूप में हुई। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी युवक के परिजन को दी गई, जिसके बाद उन्हें थाने बुलाया गया। अपराध जमानती श्रेणी का होने के कारण आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवक को परिजन के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने उसे भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें