फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुईं बाजार। सिकरीगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी सिकरीगंज क्षेत्र के शिवपुर निवासी विवेकानंद विश्वकर्मा (28) है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 15 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। महिला के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2018 में पिपराइच क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पांच साल बाद पति की मौत हो गई। इसके बाद वह दो बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के विवेकानंद ने उससे नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। शादी की बात कहने पर आरोपी ने दोनों बच्चों को छोड़ने की शर्त रख दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें