- बाघ एक्सप्रेस में सीट के लिए जद्दोजहद, कोच में आने- जाने वाले रास्ते और गेट पर खड़े रहे यात्री
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो नंबर पर बाघ एक्सप्रेस के महिला कोच से पुरूष यात्रियों को उतार दिया गया। कोच में सीट न मिलने पर कहासुनी से बात नोकझोंक तक पहुंच गई। आरपीएफ ने कोच में जाकर मामले को शांत कराकर पुरूष यात्रियों उतार दिया।
बता दें कि, हाबड़ा से काठगोदाम को जाने वाली बाघ एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म दो नंबर एक पर आते ही जनरल कोच में यात्री इस तरह बैठ गए थे कि कोच के अंदर जाने वाले दरवाजे तक भीड़ लगी हुई थी। वहीं, सीट नहीं मिलने के चलते कुछ यात्री महिला कोच जाकर बैठ गए। महिला डिब्बे में पहले से ही भीड़ थी और पुरूष यात्री महिला कोच में चढ़ गए। वहीं, संगीत चौधरी के कहने के बाद भी पुरूष यात्री ने सीट नहीं छोड़ी। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी होते-होते, नोकझोंक होने लगी।
पुरूष यात्री के सीट से नहीं हटने पर महिला ने रेलवे पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने कोच के भीतर जाकर सभी पुरूष यात्रियों को कोच से उतार कर मामले को शांत कराया। वहीं, जनरल कोच में सीट पाने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करना पड़ा। वहीं, सीट खाली नहीं होने की वजह से आने-वाले रास्ते में खड़े-खड़े यात्रियों को सफर करना पड़ा।