फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों के लिए डाकघर ने शुरू की ये खास योजना, भुगतान में नहीं होगी परेशानी

Mon, 20 Apr 2020 01:53 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur Post office - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

डाकघर की बचत खाता योजना वर्तमान में लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कोरोना के बीच में बीमा, स्कूल फीस या अन्य बड़ों कामों में डाकघर की इस योजना से निवेश कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


डाक विभाग ने आरडी( रेकरिंग डिपॉजिट) की किस्तों को ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए ग्राहक किसी भी डाकघर या शाखा डाकघर में ऑनलाइन खाता भी खोल सकते हैं।

प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि डाकघर ने इस योजना को इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ मिलकर शुरू की है। इसका लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने निकटम डाकघर में जाकर आरडी खाते को पोस्ट पेमेंट खाते से जोड़ना होगा या ऑनलाइन की इंडियन पोस्ट पेमेंट खाते को खोलने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


इसके बाद पोस्ट पेमेंट के खाते से ऑनलाइन या फिर इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ऐप से अपने आरडी की किस्त को प्रतिमाह जरूरत के हिसाब से कटवा सकते हैं। ग्राहकों को इसके लिए अपने बैंक खाते से पोस्ट पेमेंट खाते में रुपये ट्रांसफार करने होंगे। रुपये ट्रांसर्फर होने के बाद और किस्त जमा करने पर इसकी जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से मिल जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे खोले पोस्ट पेमेंट बैंक में खाते

इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलने के लिए प्ले स्टोर से आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप में डिजिटल बचत खाते के लिए लॉगिन करना होगा। इसे करते वक्त ऐप में आधार कार्ड, पैन, जन्मतिथि की जानकारी भी भरनी होगी।

इसके पास मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और पोस्ट पेमेंट खाते आसानी से खुल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें