फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण: अपने शहर को बनाना है नंबर वन तो करें वोट, लांच किया गया एप

Mon, 14 Mar 2022 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

स्वच्छ सर्वेक्षण: स्वच्छ भारत मिशन के तहत लांच किया गया एप, एप डाउनलोड कर फीडबैक देने पर शहर को मिलेगा अंक, रैंकिंग होगी बेहतर।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण में अगर अपने शहर को नंबर वन बनाना चाहते हैं तो स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 वोट फॉर योर सिटी एप डाउनलोड कर फीडबैक दें। एप डाउनलोड करने के बाद स्वच्छ सर्वेक्षण संबंधी पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने पर 2250 अंक तक हासिल हो सकता है। यह अंक गोरखपुर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग दिला सकता है।

विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इसमें विभिन्न श्रेणियों में इस बार कुल 7500 अंक निर्धारित किए गए हैं। पिछली बार यह 6000 अंकों का था। शहरों की सफाई के लिए नए-नए मापदंड जोड़े गए हैं। शहर के लोगों से फेस टू फेस फीडबैक देने के लिए केंद्रीय टीम शहर में पहुंचेगी। 2250 अंक सिटीजन वायस के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इसमें यह परखा जाएगा कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम किस तरह काम कर रहा है। घरों से रोजाना कूड़ा उठता है या नहीं। आप गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करके डालते हैं या नहीं। क्या आप जानते हैं कि आप नजदीकी टॉयलेट को गूगल पर सर्च किया जा सकता है।
विज्ञापन


क्या आपने सैनिटाइजेशन संबंधी शिकायत करने के लिए स्वच्छता एप या सिटी बेस्ड एप अपने मोबाइल में डाउनलोड किया है। इसी क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 वोट फॉर योर सिटी एप डाउनलोड करने के लिए लोगों से आह्वान किया जा रहा है।

31 मार्च तक कर सकते हैं वोट

स्वच्छ सर्वेक्षण वोट फॉर योर सिटी के तहत 31 मार्च तक वोट कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद भाषा का विकल्प आएगा। इसके बाद राज्य, जिले व शहर का नाम और भाषा का विकल्प आएगा। उसके बाद उम्र और शहर का निवासी का विकल्प आएगा। सबमिट करने के साथ ही वोट हो जाएगा।

सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण वोट फॉर योर सिटी एप डाउनलोड कर वोट करने से शहर को अच्छी रैंकिंग मिलेगी। 31 मार्च तक शहर के लोग इसके लिए वोटिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें