फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कबाड़ से बनाएं खिलौने, जीते पुरस्कार, ऑनलाइन पोर्टल पर होगी प्रतियोगिता

Tue, 27 Sep 2022 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम 2.0) का दूसरा चरण एक अक्तूबर 2021 को प्रधानमंत्री ने लांच किया था जिसका लक्ष्य 2026 तक कचरा मुक्त शहर बनाना है। खिलौनों की मांग एवं ठोस कचरा प्रबंधन से समाधान मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप में हुनर है तो कबाड़ से खिलौने बनाएं। केंद्र सरकार इसके लिए पुरस्कृत करेगी। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सोमवार को कचरे से खिलौने बनाने की अनोखी प्रतियोगिता ‘स्वच्छ टॉयकैथॉन’ ऑनलाइन लांच की। ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ कर टूलकिट भी जारी किया गया। नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त अविनाश सिंह एवं समस्त जोनल अधिकारियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

 
नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम 2.0) का दूसरा चरण एक अक्तूबर 2021 को प्रधानमंत्री ने लांच किया था जिसका लक्ष्य 2026 तक कचरा मुक्त शहर बनाना है। खिलौनों की मांग एवं ठोस कचरा प्रबंधन से समाधान मिलेगा।

बताया कि प्रतियोगिता में उन कुशल डिजाइनों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिनमें व्यापक स्तर पर ऐसे खिलौनों पर दोहराया जा सके। बताया कि प्रतियोगिता में अनुपयोगी और खराब कूड़े कबाड़ से खिलौने बनाकर इस प्रतियोगिता में पुरस्कार जीत सकते हैं।
विज्ञापन


11 नवंबर तक करा सकते हैं पंजीयन
सोमवार से 11 नवंबर तक https://innovateindia.mygov.in/swachh-toycathon/ पोर्टल पर इच्छुक प्रतियोगी पंजीयन कर सकते हैं। 30 नवंबर तक सभी पंजीयन पत्रों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विजेताओं को दिसंबर में पुरस्कार दिया जाएगा। एकल प्रतियोगी के रूप में दो श्रेणी है, जिसमें एक 18 वर्ष से कम और दूसरा 18 वर्ष से अधिक। एक श्रेणी सामूहिक प्रयास करने वालों के लिए भी है जिसमें 2 से 5 लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें