फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आयोजित 21 जून की रैली को बनाएं सफल : विनोद राय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरानी पेंशन और नई पेंशन योजना के विरोध में कर्मचारी सभा का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली सयुंक्त मंच की ओर से नई पेंशन योजना के विरोध एवं पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर आयकर कर्मचारी महासंघ भवन कर्मचारी सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर 21 जून को आयोजित रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सभी विभागों के कर्मचारी एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के कार्यक्रमों में शामिल हों। 21 जून को प्रांतीय रैली का देश भर में आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी की सहभागिता रहे, जिससे कि रैली को सफल बनाया जा सके। बैठक की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने की। माध्यमिक शिक्षा परिषद के भारतेंदु यादव और स्वास्थ्य विभाग के राजेश सिंह ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि संयुक्त मंच के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लें। इस मौके पर दीपक चौधरी, देवेश सिंह, अनूप कुमार, मदन मुरारी शुक्ल, महेंद्र चौहान, कनिष्क गुप्ता, रवि गुप्ता, अश्वनी कुमार, गौरव अग्रहरी, नितेश कुमार तिवारी, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें