फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण व फीडबैक के लिए बनाएं व्यवस्था : जीएम

विज्ञापन
प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करती हुयी पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक  सौ
विज्ञापन
- महाप्रबंधक ने कार्मिक विभाग का किया निरीक्षण
विज्ञापन

-कर्मचारियों को पदोन्नति, वित्तीय उन्नयन का लाभ आदि समयबद्ध तरीके से दिया जाए

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक (जीएम) सौम्या माथुर ने शुक्रवार को कार्मिक एवं लेखा विभाग का निरीक्षण किया तथा समीक्षा बैठक की। इस दौरान कार्मिक विभाग में स्थापित ग्रीवेंस सेल में शिकायतों के निस्तारण के संबंध कार्रवाई की जानकारी लेते हुए फीडबैक के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
जीएम ने केंद्रीय ग्रंथालय का निरीक्षण किया और ई-बुक पढ़ने के लिए नई व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में जीएम ने कहा कि कर्मचारियों की संतुष्टि का स्तर बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि कर्मचारियों को पदोन्नति, वित्तीय उन्नयन का लाभ आदि समयबद्ध तरीके से दिया जाए। उन्होंने विभागीय परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के साथ ही त्वरित परिणाम जारी करने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं को कराने के लिए व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से सिस्टम में सुधार हुआ है। जीएम ने कहा कि छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन अवधेश कुमार ने पाॅवर प्वाइंट प्रंजेंटेशन से कार्मिक विभाग की वस्तु स्थिति, पर्यवेक्षक, कैलेंडर पदोन्नति, वित्तीय उन्नयन, अनुकम्पा आधारित नियुक्ति इत्यादि बिंदुओं पर ब्योरा प्रस्तुत किया।
00
लेखा विभाग की भूमिका वित्तीय सलाहकार जैसी
जीएम ने लेखा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आप लोगों की भूमिका वित्तीय सलाहकार की है। कर्मचारियों के मामलों जैसे वेतन निर्धारण, छुट्टियों की वित्तीय सहमति इत्यादि को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाना चाहिए। पूर्वोत्तर रेलवे पर इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार जैसे आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, तीसरी लाइन, नई लाइन निर्माण इत्यादि एवं यात्री सुविधा संबंधी कार्यों को तेज गति से किया जा रहा है। इन कार्यों में भी लेखा विभाग के लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

प्रधान वित्त सलाहकार संजीव जैन ने पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्मिक विभाग के निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, सचिव/महाप्रबंधक आनंद ऋषि श्रीवास्तव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह, महाप्रबंधक/सामान्य कृष्ण चंद्र सिंह सहित कार्मिक विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें