फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ठंड से बचाव के लिए समय से खरीदें कंबल, भव्य हो गीडा दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के प्रगति की ली जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार की शाम को अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की, और कार्यों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए कंबल की खरीद समय से करा लें। साथ ही गीडा के स्थापना दिवस समारोह को भव्य बनाने को कहा।
मुख्यमंत्री ने शहर में चल रहे विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। गोड़धोइया नाला और सिक्स लेन ओवरब्रिज के साथ ही नया गोरखपुर की भी प्रगति के बारे में पूछा। अफसरों ने चल रहे कार्यों की जानकारी दी, बताया कि कार्य अब तेजी से कराया जा रहा है। इसके बाद सीएम ने ठंड से बचाव के लिए कंबल खरीद आदि की प्रक्रिया को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। गीडा के स्थापना दिवस समारोह के बारे में उन्होंने जानकारी ली।
विज्ञापन

गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि तीन पंडाल लगाए जा रहे हैं, जिनमें से दो में प्रदर्शनी व एक में कार्यक्रम स्थल होगा। स्टालों के बीच ही फूड कोर्ट को भी जगह दी जाएगी। फूड कोर्ट में मोटा अनाज के स्टाल भी लगाए जाएंगे। इस दौरान युवा उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए कई तकनीकी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्टार्टअप से लेकर निर्यात तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस बैठक में कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, गीडा सीईओ अनुज मलिक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें