- चार जिलों से गोरखपुर भेजे गए 13 खंडशिक्षाधिकारी
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। विभाग के संयुक्त सचिव लालमणि की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार देवरिया से तीन, महराजगंज से पांच, संतकबीरनगर से तीन और सिद्धार्थनगर से दो खंड शिक्षाधिकारियों को गोरखपुर भेजा गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई खंड शिक्षाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
देवरिया से देवमुनि वर्मा, संजीव कुमार सिंह और जयराम का गोरखपुर स्थानांतरण हुआ है। महराजगंज से सुधीर कुमार, सुरेंद्र बहादुर सिंह, शिवकुमार, पिंगल प्रसाद और सुदामा को गोरखपुर भेजा गया है। वहीं संतकबीरनगर से महेंद्र प्रसाद, ज्ञानचंद्र मिश्र और अनीता तिवारी तथा सिद्धार्थनगर से अरुण कुमार और विंदेश्वरी प्रसाद का स्थानांतरण गोरखपुर किया गया है। इसके अलावा गोरखपुर में तैनात विजय कुमार गुप्ता, भारत भूषण, यज्ञ नारायण, जितेंद्र कुमार, जय प्रकाश मौर्य, मनोज कुमार सिंह, कुंवर विक्रम पांडेय, लवकुश कुमार, मनोजीत राव, नीलम, प्रदीप शर्मा, साविस्ता परवीन, सावन कुमार दूबे, उदयशंकर राय, देवी प्रसाद दूबे और राम दुलारे प्रसाद का विभिन्न जिलों में स्थानांतरण किया गया है।