फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापिका निलंबित, सहायक अध्यापक को नोटिस

Thu, 16 Jul 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घघसरा (गोरखपुर)। विकासखंड पाली के ग्राम सभा पट्टी धर्मदास स्थित प्राथमिक विद्यालय में नौ जुलाई को प्रधानाध्यापिका सरोज गौतम और सहायक अध्यापक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह के बीच हुए विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है और सहायक अध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बताते दें कि शिक्षकों के बीच हुए विवाद की जांच के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और जनप्रतिनिधि विद्यालय परिसर में पहुंचे और विद्यालय को बंद करने की मांग उठाई। क्षेत्र के ग्राम प्रधान महेंद्र यादव, पूर्व प्रधान राममिलन यादव, हरिश्चंद्र शर्मा, रामबरन प्रजापति, राजेश शुक्ला ने कहा कि विद्यालय में हुए विवाद का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है और पिछले तीन दिनों से अधिकांश बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक पूरे मामले का निष्पक्ष समाधान नहीं हो जाता तब तक विद्यालय में ताला लगाया जाए। उनका कहना था कि बच्चों की शिक्षा और विद्यालय का माहौल किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडे की अगुआई में जांच टीम ने जांचकर उच्च अधिकारी को रिपोर्ट दे दी। रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस संबंध मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। जांच में प्रधानाध्यापिका सरोज गौतम प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई हैं। इसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सहायक अध्यापक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर यदि डॉ. पुष्पेंद्र सिंह अपना जवाब नहीं देते हैं या उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें