फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुकान में घुस गई तेज रफ्तार कार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर-बुदहट। हरपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर मुख्य बाजार में स्थित एक दुकान में घुस गई। जिससे वहां मौजूद एक ग्राहक रामनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार दुकानदार वाजिद अली को घसीटते हुए दूसरी दुकान तक ले गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उस समय कई लोग दुकान पर खरीदारी कर रहे थे। वे बाल बाल बच गए। हादसे के बाद कार की टक्कर की आवाज सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे। सूचना पर पहुंची हरपुर-बुदहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लेकर थाने लाई। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें