फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महाराष्ट्र, तेलंगाना और बिहार ने जीते मुकाबले

Mon, 18 Sep 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में सीआईएससीई अंदर 17 बालक वर्ग राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले
विज्ञापन
सीआईएससीई अंडर-17 बालक वर्ग राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सैयद मोदी स्टेडियम में सीआईएससीई अंडर-17 बालक वर्ग राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को खेले गए मुकाबलों में महाराष्ट्र, तेलंगाना और बिहार की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर आगे की राह बनाई।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर वेस्ट बंगाल रंजन मित्तर और विशिष्ट अतिथि दिलबाग कोहली ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच उड़ीसा और नॉर्थ इंडिया के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों टीमें 11-11 के व्यक्तिगत स्कोर पर रहीं और मैच टाई हो गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच नॉर्थ वेस्ट रीजन और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। इस मैच को महाराष्ट्र ने 04-16 से अपने नाम किया। तीसरा मैच तेलंगाना और वेस्ट बंगाल के बीच में हुआ। इस मैच में तेलंगाना ने 21 के मुकाबले 25 अंकों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

चौथा मैच कर्नाटक और बिहार/झारखंड के बीच हुआ। इस मैच को बिहार/झारखंड ने 14-17 के अंतर से जीत लिया। छठवां और अंतिम मैच महाराष्ट्र और यूपी/उत्तराखंड के बीच में हुआ। इस मैच को महाराष्ट्र ने 6-0 से जीत लिया।
सीआईएससीई यूपी/उत्तराखंड के जॉइंट रीजनल कोऑर्डिनेटर और सेंट ज्यूड्स स्कूल मोहद्दीपुर के प्रिंसिपल डेविड सिरील ने प्रतिभागियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें