कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
नौतनवां एसडीएम जसधीर सिंह ने मंगलवार को कस्टम के दो सिपाहियों को मास्क नहीं लगाने पर 200-200 रुपये का जुर्माना वसूल किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि नियम का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। कस्टम के दो सिपाहियों ने ड्यूटी के दौरान मास्क नहीं लगाया था। इस वजह से जुर्माना वसूल किया गया है।
बता दें कि सोमवार को कस्बे के गांधी चौक पर सोमवार की दोपहर में उपजिलाधिकारी जसधीर सिंह तथा क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बगैर मास्क लगाए बाइक से जा रहे रोडवेज के एक बाबू के पान खाकर थूक दिया था।
एसडीएम ने रोका तो बाइक से उतरने के बाद भी बाबू ने फिर सड़क पर थूक दिया था। इससे नाराज एसडीएम ने तत्काल बाबू से सड़क की उस जगह को धुलवाया और उन पर 1500 रुपये का जुर्माना लगा दिया।