फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मासूम को न्याय दिलाने के लिए निकाला श्रद्धांजलि मार्च

Sun, 02 Aug 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को श्रद्धांजलि मार्च निकालकर 10 वर्षीय मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष ऋषि कुमार नंद व महानगर अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में हाथों में न्याय की मांग से संबंधित तख्तियां लेकर लोग सड़क पर उतरे। शास्त्री चौक से निकला श्रद्धांजलि मार्च कचहरी चौराहा, गोलघर, काली मंदिर, पुलिस लाइन, कार्मल स्कूल रोड होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचा। ज्ञापन में आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को बर्खास्त किए जाने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के सदस्यों को सुरक्षा, पढ़ने वाले बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा का प्रबंध किए जाने की मांग की गई। आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की भी मांग की गई।
श्रद्धांजलि मार्च एवं ज्ञापन देने के दौरान परमेश्वर उर्फ छोटू, दिग्विजय नाथ शर्मा, लौहार शर्मा, मनीष कर्ण, वीरू शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रवीन शर्मा, राम लक्ष्मण शर्मा, मनीष शर्मा, विनय शर्मा, मंतोष शर्मा, आशीष शर्मा, अशोक शर्मा,जि तेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें