फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025: बुधवार से मेला के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानिए कैसे जाएं गोरक्षनगरी से प्रयागराज

Wed, 22 Jan 2025 12:23 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

महाकुंभ 2025 के लिए गोरखपुर से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कुछ ट्रेनें बुधवार से चलने लगी हैं। जबकि कुछ ट्रेनें और अभी और चलाई जा सकती है। श्रद्धालुओं के यात्रा की सुगतमा देखते हुए ये फैसला रेलवे की तरफ से किया गया है।
विज्ञापन
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के लिए बुधवार को 05119 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे जाएगी। प्रयागराज से होते हुए विशाखपट्टनम जाने वाली 08561 मेला विशेष गाड़ी गोरखपुर से दोपहर 2:20 बजे से जाएगी। 05104 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से रात 8:30 बजे से जाएगी। 05120 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग से रात 8:30 बजे से चलेगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में महाकुंभ मेला के अवसर पर 05004/05003 गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर कुंभ मेला विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 27, 28, 29, 30 जनवरी, 01, 02, 03 एवं 04 फरवरी, 2025 को तथा झूसी से 28, 29, 30, 31 जनवरी, 02, 03 04 एवं 05 फरवरी, 2025 को 08 फेरों के लिए किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें