मगहर महोत्सव में रविवार शाम लोक गायिका सुप्रिया रावत ने लोक गीत व भजन सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम की शुरुआत मेला सचिव व सदर एसडीएम एसपी सिंह के संयोजन में हुआ। जिसमें लोक गायिका सुप्रिया रावत ने गीत की शुरूआत कबीर के दोहे से की। लोक गायिका ने ‘पोथी पढ़ी पढ़ी जग मुआ, पंडित भया न कोय, ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय’। ‘ऐसी बानी बोलिये मन का आपा खोय, आपन को शीतल करे, आपहु शीतल होय’ आदि दोहा सुनाया।
इसके बाद उन्होंने भजन ‘मेरा कोई न सहारा बिन तेरे, गुरुदेव सांवरिया मेरे...’, ‘तेरे संग में रहेंगे ओ मोहना ओ सोहना’आदि सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार वीरेंद्र पांडेय, पुरातत्व कर्मी विजय तिवारी, अवधेश सिंह, नूरुज्जमा अंसारी, सिबतैन मुस्तफा, राजस्व निरीक्षक निजामुददीन खान, लेखपाल चंद्र भूषण कन्नौजिया, अहमद आलम जेई, नौशाद अंसारी, राहुल कन्नौजिया, अशफाक खान, तीर्थराज यादव आदि मौजूद रहे।
महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनरहा है स्टीमर
कबीर चौरा परिसर के पूर्वी छोर पर बह रही आमी नदी में चल रहे इस्टीमर की सवारी का लोग खूब आनन्द उठा रहे हैं।