फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: 23 जनवरी से माघ मेला के लिए चलेंगी 351 स्पेशल बसें

Wed, 22 Jan 2020 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
माघ मेला के दौरान संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से कुल सात डिपो से प्रयागराज के लिए 351 स्पेशल बसें चलाने की घोषणा की है। स्पेशल बसें 23 जनवरी से एक फरवरी तक कुल दस दिन तक चलाई जाएंगी। पहचान के लिए बसों पर मेला के स्टीकर लगे होंगे। यात्रियों को संशोधित नए रेट से ही किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रयाग के संगम तट पर मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ होती है। ऐसे में इन पर्वों पर श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल, शासन के दिशा-निर्देश पर परिवहन निगम ने स्पेशल बसे तैयार कर ली हैं। निगरानी के लिए कौड़ीराम, दोहरीघाट और जौनपुर में चेक प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। जगह-जगह कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जाएंगे। सोनौली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सीके भास्कर को मेला अधिकारी नामित किया गया है। उनके नेतृत्व में ही बसों का संचालन होगा।

यहां से चलाई जाएंगी बसें
रेलवे बस डिपो से 75, राप्तीनगर डिपो से 55, देवरिया डिपो से 52, बस्ती डिपो से 76, सिद्धार्थनगर डिपो से 30, निचलौल 20 और पड़रौना डिपो से 15 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें