जानकारी के मुताबिक, मल्हीपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसपर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी जिसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गैंगस्टर के तहत ही सरकारी आदेश पर माफिया की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है।
गोरखपुर जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल माफिया प्रदीप सिंह की मल्हीपुर गांव में स्थित तीन मकान और तीन गांवों की कृषि योग्य भूमि को मंगलवार को जब्त कर ली गई। डीएम न्यायालय के आदेश पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सरकारी ताला लगाया। सभी संपत्ति को सरकारी नाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मल्हीपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसपर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी जिसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गैंगस्टर के तहत ही सरकारी आदेश पर माफिया की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है।
डीएम न्यायालय से आदेश मिलने के बाद बीते दिनों प्रदीप सिंह करीब 6 करोड़ की कृषि योग्य भूमि को जब्त किया गया था। अब बची हुई संपत्ति को मंगलवार को जब्त किया गया है। तहसील सहजनवां शशि भूषण पाठक की मौजूदगी में राजस्व व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से हुई कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि प्रदीप सिंह की करीब 12 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत डीएम न्यायालय से 9 अप्रैल 2021 को आदेश मिला था जिसके अनुपालन में कार्रवाई की गई है।