फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: माफिया प्रदीप सिंह की 12 करोड़ की संपत्ति जब्त, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

Tue, 01 Jun 2021 09:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

जानकारी के मुताबिक, मल्हीपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसपर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी जिसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गैंगस्टर के तहत ही सरकारी आदेश पर माफिया की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
माफिया प्रदीप सिंह की 12 करोड़ की संपत्ति जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल माफिया प्रदीप सिंह की मल्हीपुर गांव में स्थित तीन मकान और तीन गांवों की कृषि योग्य भूमि को मंगलवार को जब्त कर ली गई। डीएम न्यायालय के आदेश पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सरकारी ताला लगाया। सभी संपत्ति को सरकारी नाम कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मल्हीपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसपर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी जिसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गैंगस्टर के तहत ही सरकारी आदेश पर माफिया की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। 

डीएम न्यायालय से आदेश मिलने के बाद बीते दिनों प्रदीप सिंह करीब 6 करोड़ की कृषि योग्य भूमि को जब्त किया गया था। अब बची हुई संपत्ति को मंगलवार को जब्त किया गया है। तहसील सहजनवां शशि भूषण पाठक की मौजूदगी में राजस्व  व पुलिस टीम द्वारा  संयुक्त  रूप से हुई कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि प्रदीप सिंह की करीब 12 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत डीएम न्यायालय से 9 अप्रैल 2021 को आदेश मिला था जिसके अनुपालन में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें