इसके पहले गुलरिहा थाने में पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रवीण श्रीवास्तव ने माफिया विनोद उपाध्याय, उसके भाई संजय उपाध्याय, नौकर छोटू व अन्य लोगों पर जमीन के बदले रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि माफिया ने जमीन पर निर्माण ही रोकवा दिया था जिससे वह अपनी ही जमीन को बेच नहीं पा रहे हैं। इसके बाद ही पुलिस ने माफिया विनोद व अन्य पर केस दर्ज किया और गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। लेकिन, पुलिस की पकड़ में नहीं आने पर इनाम की राशि आईजी ने बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है।
इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म, दबाव बनाने पर दी धमकी
लखनऊ, नोएडा में छापा मारकर खाली हाथ हैं पुलिस की पांच टीमें
50 हजार के इनामी माफिया विनोद और 25 हजार के इनामी भाई संजय उपाध्याय की तलाश में लखनऊ, नोएडा से लेकर अन्य जगहों पर पुलिस दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी तक हाथ खाली है। पुलिस माफिया के भतीजों को हिरासत में लेकर उसके देवरिया स्थित ससुराल भी दबिश देकर लौट चुकी है। बीच में माफिया के अयोध्या में होने पर भी पुलिस गई थी। पुलिस बस्ती में उसके हाजिर होने की सूचना पर भी डेरा डाली थी, लेकिन आज तक पुलिस उसकी परछाई तक नहीं छू पाई। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जल्द ही माफिया की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी की 10 अनदेखी तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन, दिल छू जाएगी बचपन की मासूमियत
यूपी के टॉप सूची में शामिल तीन बदमाश जेल में कैद
गोरखपुर जिले में यूपी की टॉप सूची में शामिल पांच बदमाशों में से तीन वर्तमान में जेल में कैद हैं। माफिया सुधीर सिंह, अजीत शाही और राकेश यादव कोर्ट में हाजिर होकर जेल गया है। जबकि, बिहार के पूर्व विधायक व माफिया राजन तिवारी को भी पुलिस ने जेल भेजा था, वह जमानत पर बाहर आया है। अब पुलिस उसके मुकदमों की पैरवी को चिह्नित कर कोर्ट में पैरवी करने की तैयारी में है, ताकि उसे भी जेल के पीछे भेजा जा सके।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि जमीन कब्जा व रंगदारी किए जाने की शिकायत पर माफिया विनोद और उसके साथियों पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है, पुलिस के हाथ अहम सुराग भी लगे हैं, जल्द ही माफिया और उसके साथियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।