पुलिस की जांच में पता चला है कि माफिया अजीत शाही ने वोटर कार्ड भी बनवा लिया है। एक पर माफिया ने अपना नाम अजीत पिता का नाम रामजी लिखा है, उसका आईडी नंबर SDR0964338 है, जबकि दूसरे दस्तावेज में माफिया अजीत शाही का नाम अजीत वीर विक्रम सिंह पिता का नाम रामजी सिंह, डी- इंदिरा नगर लखनऊ दर्ज है। उसमें दूसरा आधार कार्ड नंबर दर्ज है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर अजीत शाही के खिलाफ गीडा थाने में दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से भी एक केस हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज कराया गया है। पुलिस दोनों ही केस में जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।